Top News

BJP विधायक बोले- ममता बनर्जी शूर्पणखा, मोदी-शाह की जोड़ी काटेगी नाक
लड़की ने किया रिश्तेदार से शादी से इनकार, घर वालों ने दी मौत की सज़ा
PM Modi की हत्या की साजिश रचने वाला आरोपी मोहम्मद रफीक गिरफ्तार, 15 दिन की हुई जेल
कर्नाटक चुनाव में किन 10 मुद्दों की सबसे ज्यादा हो रही है चर्चा
कोर्ट का फैसला आने से पहले आसाराम की समर्थकों से खास अपील

पुणे हिंसा के बाद आज महाराष्ट्र बंद; मुंबई-ठाणे में कुछ स्कूल बंद, औरंगाबाद में इंटरनेट पर रोक

पुणे/मुंबई. नए साल में महाराष्ट्र जातीय हिंसा में झुलस गया। सोमवार को पुणे के पास भीमा-कोरेगांव लड़ाई की 200वीं सालगिरह पर आयोजित कार्यक्रम में दो गुटों की हिंसा में एक शख्स की मौत हो गई थी। इसके बाद जातीय हिंसा मुंबई, पुणे, औरंगाबाद, अहमदनगर जैसे 18 शहरों तक फैल गई। भारिप, बहुजन महासंघ, महाराष्ट्र डेमोक्रेटिक फ्रंट, महाराष्ट्र लेफ्ट फ्रंट समेत 250 से ज्यादा दलित संगठनों ने बुधवार को महाराष्ट्र बंद का एलान किया। मुंबई, ठाणे समेत राज्य के कई इलाकों में प्रदर्शन हो रहे हैं। ठाणे में एडमिनिस्ट्रेशन ने 4 जनवरी तक 144 धारा लगा दी है। यहां के ज्यादातर स्कूल और कॉलेज बंद हैं। वहीं, पुणे से बारामती और सतारा जिलों को जाने वाली बसें भी फिलहाल बंद कर दी गई हैं।

10:20 AM:मुंबई, ठाणे में कुछ स्कूल बंद। कई स्कूलों में स्टूडेंट्स कम पहुंचे।

10:10 AM: औरंगाबाद में इंटरनेट पर रोक। यहां बस सर्विसेस भी सस्पेंड की गई।

9:45 AM: पुणे से बारामती और सतारा जिलों के लिए जाने वाली बसें अगले आदेश तक रोकी गईं।
9:42 AM: थाणे में लोगों को दिक्कत बढ़ी। आॅटो रिक्शा का इंतजार करते देखे गए लोग।
9:30 AM: पुणे अबासाहेब गरवारे कॉलेज बंद। नोटिस बोर्ड पर लिखा- आज प्रैक्टिकल्स और लेक्चर नहीं होंगे।
9:22 AM: थाणे में कई स्कूल बंद। एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, बच्चों की सेफ्टी के लिहाज से यह फैसला लिया।

9:10 AM: मुंबई के वर्ली में दो बसें तोड़ी गईं। घाटकोपर,मुलुडं और नवी मुंबई में बस रोकने की कोशिश की गई। कई बसों की हवा निकाल देने की खबर है।

9:01 AM: मुंबई डब्बावाला एसोसिएशन ने बुधवार को मुंबई में डिलीवरी सर्विस देने से मना कर दिया है। यह जानकारी एसोसिएशन के चीफ सुभाष तेलकर ने दी। उन्होंने बताया कि ट्रांसपोर्ट में परेशानी की वजह से वक्त पर टिफिन पहुंचाने में दिक्कत होगी।”

8:35 AM:मुंबई के कई इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। घाटकोपर और ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर चौकसी बरती जा रही है।
8:10 AM: ठाणे रेलवे स्टेशन पर आंदोलनकारियों ने ट्रेन को रोक दिया।

8:08 AM:स्कूल बस ओनर्स एसोसिएशन के अफसर अनिल गर्ग ने कहा- ” हम आज स्कूल बस नहीं चलाएंगे। हम बच्चों की सुरक्षा को लेकर कोई जोखिम नहीं उठा सकते। आगे हालात को देखते हुए फैसला लिया जाएगा।”

हालांकि, राज्य सरकार ने स्कूलों की छुट्टी का एलान नहीं किया है।

8:00 AM:महाराष्ट्र के ठाणे में 4 जनवरी की आधी रात तक 144 धारा लगाई गई।
7:45 AM:बीआर अम्बेडकर के पोत्र और सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश अम्बेडकर ने महाराष्ट्र बंद का एलान किया। मुंबई के पास चेम्बूर इलाके में मार्केट बंद रहा ।

7:00 AM: आज के बंद को देखते हुए मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को जाम से बचने के लिए ऑल्टरनेटिव रूट्स से जाने की सलाह दी। खास तौर से ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर रमाबाई आंबेडकर नगर, छेड़ा नगर और कामराज नगर से होकर नहीं जाने का सुझाव दिया गया है।

पुणे हिंसा, 10 बड़े अपडेट्स

1) जिग्नेश-उमर खालिद के खिलाफ शिकायत: पुणे के पुलिस स्टेशन में जिग्नेश मेवाणी और उमर खालिद के खिलाफ भड़काऊ बयान देने की एफआईआर दर्ज की गई है। इसके मुताबिक, इनके बयानों के बाद दो समुदायों में हिंसा भड़की।

2) मायावती बोलीं- ये बीजेपी-RSS की साजिश: बीएसपी चीफ मायावती ने कहा, “महाराष्ट्र में कार्यक्रम के दौरान सरकार को सुरक्षा मुहैया करानी चाहिए थी। बीजेपी की सरकार ने ध्यान नहीं दिया। ये बीजेपी का षडयंत्र है। इसके पीछे बीजेपी, आरएसएस और जातिवादी ताकतों का हाथ है। ये नहीं चाहते कि दलित वर्ग के लोग अपने इतिहास को बरकरार रखें। ये नहीं चाहते हैं कि दलित सम्मान और गर्व के साथ जिंदगी बिताएं। जानबूझकर हिंसा कराई गई है।

3) बंद की अपील: दलित लीडर और डॉ. भीम राव अम्बेडकर के पोते प्रकाश अम्बेडकर ने हिंसा शख्स की मौत के विरोध में बुधवार को एक दिन के महाराष्ट्र बंद की अपील की है।

4) राहुल का ट्वीट: कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट किया, “RSS और BJP की सोच यही है कि दलित भारतीय समाज के निचले पायदान पर ही रहे। ऊना, रोहित वेमुला और अब भीमा कोरेगांव इस सोच के विरोध का मजबूत संकेत हैं।”

5) 100 लोगों से पूछताछ: भीमा-कोरेगांव हिंसा मामले में कई जगहों से करीब 100 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।

6) ठाणे में प्रोटेस्ट: रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के वर्कर्स ने प्रोटेस्ट किया और सड़क जाम की।

7) चेम्बूर में बढ़ी सिक्युरिटी: मुंबई के चेम्बूर में सिक्युरिटी बढ़ाई गई है।

8) स्पेशल ट्रेन सेवा: CSMT-कुर्ला के बीच हार्बर लाइन पर स्पेशल ट्रेन सर्विस दी गईं। सेंट्रल रेलवे की दूसरी सर्विसेस नॉर्मल हैं।

9) मुंबई में जाम: मुंबई में प्रोटेस्ट के चलते देवनार और दूसरे कई इलाकों में जाम लग गया। इसके अलावा चेंबूर ,विक्रोली, कंजूरमार्ग, घाटकोपर, भांडुप में दलित समाज ने प्रदर्शन किया। हिंसा के विरोध में दुकानों को बंद कराया गया।

10) दो हिंदू संगठनों पर केस: हिंदू लीडर भीड़े गुरूजी के शिवराज प्रतिष्ठान और मिलिंग एकबोटे के समस्त हिंदू एकता अघाड़ी पर पुणे में केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *