Top News

गंगा की सफाई में निकला प्राचीन शिवलिंग
केजरीवाल सरकार ने दिल्लीवालों को दिया झटका, पानी के बिल में 20% बढ़ोतरी
PAK से लौट सुषमा स्वराज से मिला कुलभूषण जाधव का परिवार, 3 घंटे चली मीटिंग
मोदी के गुजरात पहुंचे नीतीश, 15 साल यूं चला दोस्ती-दुश्मनी का खेल
48 घंटे में लिया 4 सैनिकों की शहादत का बदला, LoC पार कार्रवाई
पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा के साथ महाकाल मंदिर में हुई घटना पर मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री ने जताया अफसोस

साल 2018 में आपकी राशि पर शनि का पाया और प्रभाव जानें

साल 2018 आने वाला है और हर व्यक्ति की यही उम्मीद है कि आने वाला नया साल उनके लिए शुभ और उन्नति लेकर आए। लेकिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार किसी को साल मालामल और खुशहाल बना जाता है तो किसी को कष्ट और परेशानी दे जाता है। इसमें शनि ग्रह की बड़ी भूमिका रहती है। इसलिए देखिए कि साल 2018 में शनि का कौन सा पाया आपकी राशि को प्रभावित कर रहा है और इसका आपको क्या फल मिलने वाला है।

ज्योतिषशास्त्र की गणना के अनुसार शनि महाराज 26 अक्टूबर 2017 को गुरु की धनु राशि में आ चुके हैं। शास्त्र में कहा गया है कि शनि के धनु राशि में होने पर गर्जते मेघ भी जल नही बरसाते जिससे कृषि पर बुरा प्रभाव पड़ता है और अनाज महंगे हो जाते हैं। यानी साल 2018 में खाद्यान की कीमतों में वृद्धि होगी। आइए अब देखें आपकी राशि पर प्रभाव।

मेष, सिंह, वृश्चिक इन तीन राशियों के लिए शनि का पाया चांदी का रहेगा। इससे आकस्मिक लाभ होगा। जमीन,मकान, वाहन का सुख मिल सकता है। पारिवारिक जीवन भी सामान्य रूप से सुखद रहेगा। विदेश यात्रा के प्रयास सफल हो सकते हैं।

वृष, कन्या और मकर राशियों के लिए शनि का पाया लोहा है। इन्हें बनते कामों में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ेगा। आमदनी के मुकाबले खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति बिगडे़गी। नौकरी व्यवसाय में उलझनों और दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन, तुला और मीन राशियो के लिए शनि का पाया रजत है। इससे इन तीनों राशियों के लिए शुभ स्थिति रहेगी। जो लोग वाहन खरीदना चाह रहे हैं उनके प्रयास सफल होंगे। धन संपत्ति का लाभ मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी और पद-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में रुचि रहेगी और इसका लाभ मिलेगा।

कर्क, धनु और कुंभ इन तीन राशियों के लिए शनि का पाया सोने का है। इस पाया के होने का मतलब है कि इन्हें संघर्षपूर्ण स्थितियों का सामना करना होगा। खर्च अधिक होंगे लेकिन आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सगे-संबंधियों से मतभेद और तनाव भी हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *