Top News

BJP विधायक बोले- ममता बनर्जी शूर्पणखा, मोदी-शाह की जोड़ी काटेगी नाक
लड़की ने किया रिश्तेदार से शादी से इनकार, घर वालों ने दी मौत की सज़ा
PM Modi की हत्या की साजिश रचने वाला आरोपी मोहम्मद रफीक गिरफ्तार, 15 दिन की हुई जेल
कर्नाटक चुनाव में किन 10 मुद्दों की सबसे ज्यादा हो रही है चर्चा
कोर्ट का फैसला आने से पहले आसाराम की समर्थकों से खास अपील

राशिफल 29 मार्च 2018, गुरुवार

मेष (Aries):  पेट में तकलीफ हो सकती है। संतान के विषय में चिंतित रहेंगे। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। व्यस्तता के कारण परिवार के लिए कम समय निकाल पाएंगे

वृष (Taurus):  आज आपको पिता एवं पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं। पिता से सहयोग और लाभ मिलेगा। कलाकार तथा खिलाड़ियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है।

मिथुन (Gemini): आर्थिक रूप से आज आप सजग रहेंगे। तन-मन में स्फूर्ति का आभास होगा। विरोधियों को आप परास्त कर पाएंगे और मित्र, बंधु-बांधवों एवं पड़ोसियों के साथ आपके सम्बंध अच्छे रहेंगे।

कर्क (Cancer): दायीं आंख में परेशानी हो सकती है। परिजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है। छात्रों को शिक्षा में अनुकूल परिणाम नहीं मिलने से तकलीफ हो सकती है। खर्च पर संयम रखें।

सिंह (Leo): आपमें आत्मविश्वास भरपूर होगा। सरकारी कार्यों में तथा सरकार से लाभ होगा। पिता तथा बडों से सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। पेट में पीड़ा हो सकती है, खान-पान का ध्यान रखें।

कन्या (Virgo): आज के दिन कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानी रखें। आकस्मिक धन खर्च होगा। शांत मन से कार्य करें। क्रोध के कारण कार्य बिगड़ने की आशंका है। मानसिक व्यग्रता रहेगी। सहकर्मियों से परेशानी हो सकती है।

तुला (Libra): दिन शुभफलदायक और लाभप्रद है। मित्रों के साथ मिलना-जुलना या पर्यटन होगा। संतान और जीवनसाथी से सुख संतोष अनुभव करेंगे। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में आयवृद्धि होगी। उत्तम वैवाहिक जीवन का सुख प्राप्त कर सकेंगे।

वृश्चिक (Scorpio): व्यापारियों को व्यापार में अच्छे अवसर मिलेंगे और आयवृद्धि होगी। नौकरी पेशावालों के लिए प्रगति का मार्ग खुलेगा। पदाधिकारियों से सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। मानप्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

धनु (Sagittarius): संतानों की वजह से मन चिंतित हो सकता है। जोखिम वाले काम शुरू करने से पहले अच्छी तरह विचार करें। कार्य में कम सफलता मिलेगी। विरोधी या उच्च अधिकारियों के साथ विवादों में ना उलझें।

मकर (Capricorn): आज के दिन नए सम्बंध स्थापित करना हितकर नहीं है। खान-पान का विशेष ध्यान रखें अन्यथा स्वास्थ्य प्रभावित होगा। प्रशासनिक कार्य में आपकी निपुणता दिखाई देगी। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है।

कुंभ (Aquarius): आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ परिचय और रोमांस की संभावना है। सार्वजनिक जीवन में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रुचिपूर्ण भोजन, वस्त्र और वाहन सुख मिलेगा। साझेदारी से लाभ होने के योग हैं।

मीन (Pisces): मन की दृढ़ता और आत्मविश्वास आपका कार्य सफल बनाएंगे। परिवार में सुख-शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। नौकरी में आपका वर्चस्व रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय मिलेगी। बीमार व्यक्तियों की सेहत में सुधार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *