Top News

BJP विधायक बोले- ममता बनर्जी शूर्पणखा, मोदी-शाह की जोड़ी काटेगी नाक
लड़की ने किया रिश्तेदार से शादी से इनकार, घर वालों ने दी मौत की सज़ा
PM Modi की हत्या की साजिश रचने वाला आरोपी मोहम्मद रफीक गिरफ्तार, 15 दिन की हुई जेल
कर्नाटक चुनाव में किन 10 मुद्दों की सबसे ज्यादा हो रही है चर्चा
कोर्ट का फैसला आने से पहले आसाराम की समर्थकों से खास अपील

रूस की राजधानी मॉस्को में रेकॉर्ड बर्फबारी, 1 की मौत

रूस की राजधानी में रेकॉर्ड बर्फबारी की वजह से 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य घायल हो गए। मॉस्को में शनिवार से ही तेज हवाओं के साथ भारी बर्फबारी हो रही है जिस वजह से सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मॉस्को के इतिहास में यह अब तक की सबसे ज्यादा बर्फबारी बताई जा रही है। सोमवार को 43 सेंटीमीटर बर्फ गिरी। इससे पहले 1957 में करीब 38 सेंटीमीटर बर्फ गिरी थी।

मॉस्को के मयेर सर्गई सोबियानिन ने रविवार को पुष्टि की कि एक व्यक्ति की तब मौत हो गई जब एक पेड़ उसके ऊपर गिर गया। अधिकारियों के मुताबिक शहरभर में 2,000 से ज्यादा पेड़ गिर चुके हैं।

बर्फबारी की वजह से 3 हजार से ज्यादा घरों की बिजली गुल हो गई है। मौसम विभाग ने सोमवार को और ज्यादा बर्फबारी और तापमान में काफी गिरावट की चेतावनी जारी की है। रूस के मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को मॉस्को में तापमान -7 से -2 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। प्रभावित इलाकों में ट्रैफिक मैनेजमेंट सर्विसेज को इमर्जेंसी मोड में काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *