Top News

कठुआ सामूहिक दुष्कर्म मामले में आज से सुनवाई, पीड़िता के वकील को मिल रही है धमकिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 दिवसीय स्वीडन और ब्रिटेन की यात्रा पर आज होंगे रवाना
रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने धोनी की चेन्नई को चार रन से हराया
नेपाली पीएम ओली का राष्ट्रपति भवन में स्‍वागत, ओली ने कहा भारत के साथ दोस्‍ती की उम्‍मीद
अब BJP सांसद ही हो रहे है BJP सरकार से नाखुश

इंद्रेश कुमार बोले- अयोध्या जैसे विवादित स्थल पर नहीं बन सकती मस्जिद

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) के नेता इंद्रेश कुमार ने रविवार को कहा कि इस्लाम के मुताबिक अयोध्या जैसी किसी भी विवादित जमीन पर मस्जिद नहीं बनाई जा सकती। यहां एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, यह एक ज्ञात तथ्य है कि अयोध्या भगवान राम की जन्मभूमि है। राम मंदिर पर कोई विवाद नहीं है। कई जगह राम मंदिर हैं लेकिन सिर्फ अयोध्या भगवान राम की जन्मस्थली है।
इंद्रेश कुमार ने कहा, इस्लाम के अनुसार किसी भी विवादित जगह पर मस्जिद नहीं बनाई जा सकती। अगर मस्जिद बनाई भी जानी है तो इसे अयोध्या और फैजाबाद से बाहर बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा, विवादित स्थल पर सरकार और कोर्ट की ओर से कराए गए पुरातत्व विभाग के सर्वेक्षण के दौरान भी इस्लाम के कोई साक्ष्य नहीं मिले। लेकिन भगवान के जन्मस्थल होने के साक्ष्य सर्वेक्षण में स्पष्ट थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *