शादी के बाद यहां शिफ्ट हो सकते हैं दीपिका-रणवीर, बनेंगे विराट-अनुष्का के पड़ोसी!
शादी की शॉपिंग के बाद अब दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने नए आशियाने की खोज कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका-रणवीर जल्द ही विराट और अनुष्का के पड़ोसी बन सकते हैं।
बी टाउन में इन दिनों सोनम कपूर की शादी के अलावा रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी के चर्चे तेज हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो ये पॉपुलर कपल इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकता है। शादी की शॉपिंग के बाद अब ये कपल अपने नए आशियाने की खोज कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका और रणवीर जल्द ही विराट और अनुष्का के पड़ोसी बन सकते हैं।
SpotBoye की रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका और रणवीर कुछ दिन पहले अपार्टमेंट की तलाश करते हुए ओमकार 1973 में पहुंचे थे। ये वही जगह है जहां पर विराट और अनुष्का शर्मा पहले से ही रहते हैं। वेबसाइट को सूत्रों ने बताया कि रणवीर सिंह अपने पैरेंट्स और दीपिका के साथ वर्ली की इस सोसाइटी में पहुंचे थे। दोनों को यहां की प्रॉपर्टी भी बेहद पसंद आई हैं। यदि सब कुछ अगर ठीक रहा था ये दोनों इस प्रॉपर्टी को खरीद सकते हैं। ऐसे में बी टाउन के दो सबसे पहली बार एक दूसरे के पड़ोसी बनेंगे।
फिल्मफेयर की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका की वेडिंग ड्रेस सब्यसाची डिजाइन करेंगे। आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा का ब्राइडल लहंगा भी सब्यसाची ने ही तैयार किया था। हालांकि तब कहा गया था कि अनुष्का ने अपनी शादी और रिसेप्शन में दीपिका को कॉपी किया है। वहीं, ये भी खबरें आई हैं कि दीपिका अपनी शादी में खास जूलरी पहनेंगी जिसके लिए वह अपनी मम्मी और बहन के साथ शॉपिंग कर रही हैं। इसके अलावा दीपिका रणवीर के घरवालों को भी शादी की ज्वैलरी डिजाइन सिलेक्ट करने में भी मदद कर रही हैं।


 
              